
राजकीय बसंती लाल नागोरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, करजू में कजोडीमल बसंतीलाल नागोरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं Aether Industries के सहयोग से 25 लाख रुपये से अधिक लागत का विशाल डोम निर्माण कार्य 9 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
यह विशाल डोम विद्यार्थियों को धूप, बारिश, ठंड एवं अन्य मौसम की परेशानियों से राहत प्रदान करेगा, जिससे अब छात्र-छात्राएं बेहतर वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय में इंडोर गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी सुचारु रूप से हो सकेगा।
ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार ने बताया कि यह निर्माण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित होंगी।
इस सराहनीय कार्य के लिए समस्त ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने कजोडीमल बसंतीलाल नागोरी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री जीवनलाल जी नागोरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही नागोरी परिवार एवं Aether Industries का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने गांव के विकास एवं शिक्षा के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“शिक्षा और विकास की ओर बढ़ता करजू”
#KBNTrust #Karju #EducationDevelopment #AetherIndustries #NagoriFamily #SchoolDevelopment #YouthEmpowerment #Rajasthan