
कजोडीमल बसंतीलाल नागोरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव करजू में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवं आधुनिक लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ दिनांक 14 मई 2026 को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री जीवनलाल जी नागौरी एवं श्री घनश्याम जी नागौरी द्वारा रिबन काटकर किया गया।
इसके पश्चात भगवान श्री गणेश जी के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर समस्त नागोरी परिवार, ट्रस्ट के सदस्य, गांव के युवा एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गांव के युवाओं ने बताया कि यह आधुनिक लाइब्रेरी एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर उनके अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य निर्माण में बेहद सहायक सिद्ध होगा।
ट्रस्ट का यह सराहनीय प्रयास शिक्षा, कौशल विकास और समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
कजोडीमल बसंतीलाल नागोरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्य वास्तव में प्रशंसनीय हैं।